शेयर मंथन में खोजें

मेटल सेक्टर में उम्मीद बन रही है, निचले स्तर पर मिले तो ले सकते हैं : शोमेश कुमार की सलाह

नीरज शर्मा, टीकमगढ़: वेदांत (Vedanta) को 10 साल के लिए खरीदना चाहता हूँ। आपकी क्या सलाह है इस पर?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : इस स्टॉक में उम्मीद तो बन रही है, लेकिन 10 साल के हिसाब से मैं पूरी तरह आश्वस्त नहीं हूँ। मेटल के स्टॉक चक्रिय होते हैं और इस स्टॉक में ऊपरी चक्र आने के आसार बन रहे हैं। मगर यह कब से होगा या कब तक होगा, इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि चीन की खपत फिर से कैसे उन्हीं स्तरों पर लौटती है। यह स्टॉक कभी निचले स्तरों पर मिले तो आप ले कर रख सकते हैं।

#vedantasharenews #vedantasharelatestnewstoday #vedantasharelatestnews #vedantashareprice #vedantasharedividendnewstoday #vedantashare #vedantasharepricetoday #vedantastockanalysis #vedantasharetarget #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख