शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस के स्टॉक निवेश के लिहाज से खरीदे जा सकते हैं : शोमेश कुमार की सलाह

अमल भट्टाराई: इन्फोसिस (Infosys) में निवेश को लेकर आपकी राय क्या है? खरीदें या बेचें?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : इन्फोसिस के स्टॉक की हालत भारत के आईटी इंडेक्स की तरह है। इस समय इन दोनों पर कोई भी राय नहीं बनानी चाहिये। इन्फोसिस में अभी बॉटम 1500 या 1480-1475 के आसपास बनता दिख रहा है। मगर इसके भाव अगर इसके भी नीचे जाते हैं, तो फिर कहाँ जा कर रुकेंगे ये कहना मुश्किल होगा। निवेश के लिहाज से आप इसे थोड़ा-थोड़ा खरीद कर इकट्ठा करना शुरू कर सकते हैं, लेकिन ये ट्रेडिंग का स्टॉक नहीं है।

#infosyssharenews #infosyssharelatestnews #infosysshare #infosyssharenewstoday #infosysshareanalysis #infosyssharetarget #infosysshareprice #infosys #infosyssharebonushistory #infosyssharehistory #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख