शेयर मंथन में खोजें

Jaiprakash Power Stock की कीमत क्यों गिर रही है? : शोमेश कुमार की सलाह

दुर्गेश, दिल्ली: मेरे पास जयप्रकाश पावर वेंचर्स (Jaiprakash Power Ventures) के 23,200 शेयर 8.57 रुपये के भाव पर हैं। अगर अच्छी संभावनाएँ हों तो मैं इसमें दो साल तक रुक सकता हूँ। यह 9 रुपये के ऊपर कब तक आयेगा?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : जयप्रकाश पावर वेंचर्स का स्टॉक ऊपर आने के लिये बहुत मेहनत कर रहा है। यह 9 रुपये के करीब तभी आयेगा जब यह 7.50 रुपये के ऊपर बंद होगा। इसके उलट, अगर यह 7 रुपये के नीचे बंद होने लगता है, तो इसमें और गिरावट आने की आशंका बढ़ जायेगी। मैं तो यही सलाह दूँगा कि आप जब भी मौका मिले यहाँ से निकल लीजिये और किसी अच्छे स्टॉक में निवेश कीजिये। सिर्फ अपना भाव पाने के लिये दो साल तक किसी स्टॉक में निवेशित रहना समझदारी की बात नहीं है।

#jppowersharenewstoday #jppowershare #jppowerlatestnews #jppowersharelatestnews #jppower #jppowershareanalysis #jppowerventuresshare #jppowersharetarget #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख