शेयर मंथन में खोजें

3M India Share : इस Stock पर बढ़ी हुई ब्याज दरों का प्रभाव है शोमेश कुमार की सलाह

अमित चौधरी: 3 एम इंडिया (3M India) के शेयर पोर्टफोलियो में तीन साल से है, जिसका खरीद भाव 25500 रुपये का है। उचित सलाह दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : आपने अच्छी कंपनी चुनी है। इसमें कोई समस्या नहीं है, लेकिन इसके स्टॉक में वापस तेजी आने के लिए आपको कम से कम छह महीने और इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन इसके बाद इसके भाव सामान्य होना शुरू होना चाहिये। इस स्टॉक पर बड़े पैमाने पर आर्थिक हालात का असर देखने को मिल रहा है। ऊँची ब्याज दरों की वजह से इस तरह के स्टॉक के भाव पर दबाव देखने को मिलता है। ये पोर्टफोलियो स्टॉक है और इस तरह के स्टॉक कभी नीचे के भाव पर मिले तो लेकर रख लेना चाहिये।

#3mindiasharelatestnews #3mindiasharenews #3mindiashare #3mindiastockanalysis #3mindiashareprice #3mindia #3mindiasharetarget #3mindiaresults #3mindiashareanalysisinhindi #3mindiadividend #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 21 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख