शेयर मंथन में खोजें

Mahindra and Mahindra Financial Services Share : इसमें खास स्तरों का ध्यान रखें शोमेश कुमार की सलाह

दुर्गेश शर्मा, दिल्ली: मेरे पास महिंद्रा ऐंड महिंद्र फाइनेंस (Mahindra and Mahindra Financial Services) के 300 शेयर 240.50 रुपये के भाव पर हैं। इसे कितने समय तक रखें, स्टॉप लॉस और लक्ष्य क्या रखें?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : एम ऐंड एम फाइनेंस में अभी कंसोलिडेशन चल रहा है। यह 225 से 245 रुपये के बीच में रहेगा। इन स्तरों के ऊपर या नीचे जाने पर ही इसमें कुछ भी कहा जा सकता है। यह स्टॉक अब 225 का स्तर तोड़ता है तो यह 200 डीएमए के लिए 200 के स्तर पर जा सकता है। इसके उलट इसमें तेजी के आसार 245 के ऊपर ही बनेंगे। अभी के लिए इसमें मुनाफावसूली चल रही है। इसका यह हाल कुछ समय के लिये रह सकता है।

#m&mfinancesharenews #mahindrafinanceshare #mahindrafinanceshareprice #mahindraandmahindrafinancesharelatestnews #mahindrafinancesharepricetarget #mahindrafinance #mahindraandmahindrafinance #m&mfinanceshareanalysis #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 25 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख