शेयर मंथन में खोजें

10 लाख के पोर्टफोलियो में कितने स्टॉक रखें निवेशक, इस सवाल पर देखें एक्सपर्ट का तगड़ा जवाब

Expert Shomesh Kumar: मेरा मानना है कि 5 से 10 लाख रुपये के पोर्टफोलियो में ज्यादातर स्टॉक लार्जकैप कंपनियों के होने चाहिए। हालाँकि आप चाहें तो इसमें लार्ज और मिडकैप दोनों का मिश्रण भी कर सकते हैं। इससे आपके पोर्टफोलियो में जोखिम का स्तर नियंत्रित हो जायेगा।

इसे आप ज्यादा से ज्यादा 20% में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक रख लें और 80% हिस्सा लार्जकैप स्टॉक का रखना चाहिए। इस हिसाब से देखें तो मुझे लगता है कि 5 लाख रुपये के पोर्टफोलियो में सात से 10 स्टॉक रखे जा सकते हैं। वहीं, 10 लाख रुपये के पोर्टफोलियो में 8-10 से 15 स्टॉक से ज्यादा नहीं रखना चाहिए।

{youtube}jSBpPb9PLvw|autoplay|mute{/youtube}

(शेयर मंथन, 06 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख