शेयर मंथन में खोजें

Birlasoft Ltd Share Latest News: स्टॉक छू सकता है पिछला शिखर, स्तरों को समझें

शशिधरन, दिल्ली : मेरे पास बिड़लासॉफ्ट के 11000 शेयर 656 रुपये के भाव पर हैं। इसे होल्ड करें या घाटा बुक करें? मैं इन्हें और 6 महीने तक होल्ड कर सकता हूँ।

Expert Shomesh Kumar: इस शेयर में एक लो बना 13 मई को और दूसरा निचला स्तर 5 अगस्त को बना। इन दोनों को मिलाकर अच्छा ढाँचा बनना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि ये स्टॉक 760 रुपये के स्तर पर ऊपर नहीं जा पाया। अब मेरे हिसाब से इसमें 550 रुपये का निम्न स्तर बेहद अहम होना चाहिए। जब तब स्तर बना हुआ है, तब तक इसके 700 रुपये के पिछले शिखर को छूने की प्रबल संभावना है।

(शेयर मंथन, 16 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख