शेयर मंथन में खोजें

Vodafone Idea Ltd Share Latest News: दयनीय स्थिति में है स्टॉक, 9 रुपये के ऊपर आयेगी शॉर्ट कवरिंग

एक यूजर (outramsmilitia): वोडाफोन आईडिया का भविष्य है? मैंने इसके शेयर 8.71 रुपये के भाव पर खरीदे हैं।

Expert Shomesh Kumar: कंपनी का वजूद था, है और रहेगा। लेकिन इसके स्टॉक के भाव के बारे में कहना मुश्किल हो गया है। इस स्टॉक में 9 रुपये के ऊपर शॉर्ट कवरिंग आयेगी। इस स्तर से पहले स्टॉक में मजबूती नहीं आयेगी। शॉर्ट कवरिंग से इसके भाव 10 रुपये 11.50 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं। ये स्टॉक जब तक 9 रुपये का स्तर पार नहीं करेगा, तब तक इसके भाव में और गिरावट की आशंका बनी रहेगी और ये सर्वकालिक निम्न स्तर तक भी टूट सकता है। स्टॉक की स्थिति काफी दयनीय है।

(शेयर मंथन, 08 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख