शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में इंट्राडे उतार-चढ़ाव क्यों बढ़ गया है?

शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से जिस तरह की तेज इंट्राडे वोलैटिलिटी देखने को मिल रही है, उसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

बाजार विशेषज्ञ सुनील सुब्रमण्यम का कहना है कि सुबह बाजार तेजी के साथ खुलता है, फिर अचानक गिरावट आती है और बाद में रिकवरी देखने को मिलती है। बाजार विशेषज्ञ सुनील सुब्रमण्यम का मानना है कि इसके पीछे सबसे बड़ी वजह बाजार की नर्वसनेस और एफ एंड ओ सेगमेंट में बढ़ी गतिविधियां हैं। उनका कहना है कि शॉर्ट कवरिंग, एल्गोरिथमिक ट्रेडिंग और बड़े फंड्स की तेज खरीद-बिक्री बाजार को हर घंटे नई दिशा दे रही है।उन्होंने बताया कि अब बाजार में सिर्फ लॉन्ग टर्म निवेशक ही नहीं, बल्कि रिटेल ट्रेडर्स, फैमिली ऑफिस और हेज फंड्स भी शॉर्ट टर्म मौके तलाश रहे हैं। यही वजह है कि वोलैटिलिटी इंडेक्स लगातार ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। दिसंबर में जहां यह 9-10 के आसपास था, वहीं अब यह 18 के करीब घूम रहा है। जब तक यह ऊंचे स्तर पर रहेगा, तब तक बाजार में इसी तरह का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

(शेयर मंथन, 15 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख