शेयर मंथन में खोजें

क्या बाजार में ऑपरेटर्स का खेल बढ़ गया है? एक्सपर्ट ने जताई बड़ी आशंका

बाजार में अचानक किसी स्टॉक का तेजी से चढ़ना और फिर उतनी ही तेजी से गिरना अब आम बात बनती जा रही है।

बाजार विशेषज्ञ सुनील सुब्रमण्यम का कहना है कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ऑपरेटर्स की गतिविधियां बढ़ी हुई नजर आ रही हैं। कई बार बिना किसी बड़े फंडामेंटल बदलाव के शेयरों में पंप एंड डंप जैसा मूवमेंट दिखता है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि इसके ठोस सबूत उनके पास नहीं हैं, लेकिन बाजार के व्यवहार से ऐसी आशंकाएं जरूर बन रही हैं।उन्होंने यह भी कहा कि सेबी इस तरह की गतिविधियों पर नजर रख रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम से ट्रेडिंग पैटर्न की जांच की जा रही है। कम लिक्विडिटी वाले शेयरों में कुछ बड़े खिलाड़ी मिलकर कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि निफ्टी जैसे बड़े शेयरों में ऐसा करना आसान नहीं है, लेकिन एल्गोरिथमिक ट्रेडिंग और हाई फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग ने वहां भी वोलैटिलिटी बढ़ा दी है।

(शेयर मंथन, 15 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख