आईटी सेक्टर लगातार दबाव में बना हुआ है और इसके पीछे सिर्फ भारतीय कारण नहीं बल्कि वैश्विक संकेत भी जिम्मेदार हैं।
बाजार विशेषज्ञ सुनील सुब्रमण्यम के मुताबिक अमेरिकी टेक इंडेक्स में बड़ी गिरावट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े बदलावों ने पूरे आईटी सेक्टर को कमजोर किया है। विदेशी हेज फंड्स इस सेक्टर में आक्रामक शॉर्ट पोजिशन बना रहे हैं और इसी वजह से आईटी शेयरों में लगातार बिकवाली देखने को मिल रही है। पहले रुपये में कमजोरी आने पर आईटी शेयरों में खरीदारी होती थी क्योंकि इसे नेचुरल हेज माना जाता था। लेकिन अब माहौल बदल चुका है। हेज फंड्स शॉर्टिंग के जरिए मुनाफा कमा रहे हैं। उनका फोकस तेजी से ट्रेड करके छोटे समय में ज्यादा रिटर्न कमाने पर है। यही वजह है कि आईटी सेक्टर हर गिरावट वाले दिन बाजार से ज्यादा टूटता दिखाई दे रहा है।
(शेयर मंथन, 15 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)