शेयर मंथन में खोजें

रिजल्ट सीजन में क्या दिख रहे हैं शुरुआती संकेत? एक्सपर्ट ने बताई बड़ी तस्वीर

रिजल्ट सीजन के शुरुआती आंकड़ों को लेकर बाजार में मिले-जुले संकेत हैं। कुछ निवेशकों को नतीजे उम्मीद से बेहतर लग रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि कंपनियों की कमाई अभी भी दबाव में है।

बाजार विशेषज्ञ सुनील सुब्रमण्यम के मुताबिक शुरुआती संकेत बताते हैं कि अर्थव्यवस्था में डिमांड बनी हुई है। ऑटो सेक्टर की बिक्री मजबूत है, ग्रामीण मांग अच्छी बनी हुई है और बैंकिंग सेक्टर में लोन ग्रोथ मजबूत दिखाई दे रही है। रियल एस्टेट कंपनियों की बिक्री भी ठीक नजर आ रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि प्रॉफिट मार्जिन पर दबाव बना हुआ है। कच्चे माल की लागत और बढ़ती ब्याज दरों का असर कंपनियों के मुनाफे पर पड़ सकता है। मार्च तिमाही में कई कंपनियों ने पुराने सस्ते स्टॉक का इस्तेमाल किया, इसलिए असली दबाव अप्रैल-जून तिमाही में दिख सकता है।

उनके मुताबिक अभी सबसे बड़ा पॉजिटिव संकेत यह है कि लोग खर्च कर रहे हैं, कंपनियां निवेश कर रही हैं और बैंक कर्ज बांट रहे हैं। इसका मतलब है कि अर्थव्यवस्था का मूड अभी पूरी तरह खराब नहीं हुआ है।

 



(शेयर मंथन, 15 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख