शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स, बायोकॉन और डीएचएफएल खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने 28 मार्च के एकदिनी कारोबार में एशियन पेंट्स (Asian Paints), बायोकॉन (Biocon) और डीएचएफएल (DHFL) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

सिमी ने एशियन पेंट्स को हल्की गिरावट आने पर 1124-1120 रुपये के करीब खरीदने के लिए कहा है। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 1,132, 1,138 और 1,145 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 1,118 रुपये रखें।
बायोकॉन के लिए सिमी की सलाह है कि इसे कुछ नीचे आने पर 598-596 रुपये के भाव पर खरीदें और 592 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे का लक्ष्य 608, 613 और 618 रुपये रखने के लिए कहा गया है। 
डीएचएफएल को थोड़ा नीचे फिसलने पर 520-517 रुपये के स्तरों के नजदीक खरीदें और 526, 529 और 532 रुपये के लक्ष्य रखें। सिमी के मुताबिक इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 514 रुपये पर रखें।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 27 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!