शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पोर्ट्स, इंडियबुल्स हाउसिंग, हिंडाल्को और वेदांत खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने 06 अप्रैल के एकदिनी कारोबार में अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), इंडियबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing), हिंडाल्को (Hindalco) और वेदांत (Vedanta) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

सिमी ने अदाणी पोर्ट्स को हल्की गिरावट आने पर 373-372 रुपये के करीब खरीदने के लिए कहा है। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 377/78, 380 और 383-85 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 371 रुपये रखें।
इंडियबुल्स हाउसिंग के लिए सिमी की सलाह है कि इसे कुछ नीचे आने पर 1335-1330 रुपये के भाव पर खरीदें और 1325 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे का लक्ष्य 1348, 1357 1366 और 1375 रुपये रखने के लिए कहा गया है। 
हिंडाल्को को थोड़ा नीचे फिसलने पर 213-212 रुपये के स्तरों के नजदीक खरीदें और 215.80, 217/18 और 219-220 रुपये के लक्ष्य रखें। सिमी के मुताबिक इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 211 रुपये पर रखें।

वेदांत को थोड़ा नीचे फिसलने पर 288/287 रुपये के स्तरों के नजदीक खरीदें और 291, 293 और 295/96 रुपये के लक्ष्य रखें। सिमी के मुताबिक इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 286 रुपये पर रखें।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख