शेयर मंथन में खोजें

सोमवार के लिए राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwal cd equisearc

ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार के एकदिनी कारोबार के लिए यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra), आरबीएल बैंक (RBL Bank), सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) और इंडिया सीमेंट्स (India Cements) के शेयर खऱीदने की सलाह दी है।

राजेश अग्रवाल ने यूनाइटेड स्पिरिट्स (681.30) को 694.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 670.00 रुपये रखने के लिए कहा है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (908.20) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 920.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 898.00 रुपये होगा। आरबीएल बैंक (554.00) को 565 रुपये के लक्ष्य के साथ खऱीदने के लिए कहा गया है और इसमें घाटा काटने का स्तर 545.00 रुपये का है।
राजेश अग्रवाल ने सन फार्मास्यूटिकल (577.25) को 593 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ बेचने के लिए कहा है, जबकि इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 563.00 रुपये का है। उन्होंने इंडिया सीमेंट्स (112.35) को 118 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 108 रुपये पर रखने के लिए कहा है।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 25 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!