शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज और हिंडाल्को खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार, 20 दिसंबर के एकदिनी कारोबार में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance), पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) और हिंडाल्को (Hindalco) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस को 836-834 रुपये के करीब खरीदें। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 850, 862 और 870-75 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 825/820 रुपये रखें।
पिडिलाइट के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 1200-1195 रुपये के करीब खरीदें और 1185/1180 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 1212, 1219 और 1225-30 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

हिंडाल्को के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 227/226 रुपये के करीब खरीदें और 224/223 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 229, 231 और 233/35 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!