शेयर मंथन में खोजें

धामपुर शुगर और यूपीएल खरीदें, हैवेल्स बेचें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने शुक्रवार, 15 फरवरी के एकदिनी कारोबार में धामपुर शुगर (Dhampur Sugar), यूपीएल (UPL) के शेयर खरीदने और हैवेल्स (Havells) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि धामपुर शुगर को 192-190 रुपये के करीब खरीदें। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 196, 199 और 202 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 187/185 रुपये रखें।

यूपीएल के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 820/817 रुपये के करीब खरीदें और 810/808 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 827, 833 और 837 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

हैवेल्स के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 695-698 रुपये के करीब बेचें और 704/706 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 691, 688 और 685 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 15 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख