एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.29% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.20% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.10% नीचे है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.28% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.16% की कमजोरी है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.20% की गिरावट है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.11% की बढ़त है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 25 अंक की मजबूती के साथ 5677 पर है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2012)
मार्च के शुरुआती 3 सप्ताहों में भारतीय शेयर बाजार 8% से ज्यादा टूट चुका है। और यह गिरावट एक ऐसे युद्ध के चलते आयी है, जिसमें हमारा कोई लेना-देना नहीं है।
अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।
Add comment