शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 25 अंक गिरा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। मजबूती पर खुलने के बावजूद बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज हुई।
फेडरल रिजर्व की ओर से क्यूई3 जारी रखने का बयान भी बाजार में उत्साह नहीं जगा सका।
कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 25 अंक यानी 0.19% की गिरावट के साथ 13,077 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 9 अंक यानी 0.29% की कमजोरी के साथ 2982 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 4 अंक यानी 0.31% गिरावट के साथ 1409 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का नवंबर वायदा भाव 0.02 डॉलर चढ़ कर 88.40 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का नवंबर फ्यूचर 6.00 डॉलर की मजबूती के साथ 1,706.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2012)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"