शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, 158.27 अंक चढ़ा हैंग-सेंग

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है।

अमेरिकी विनिर्माण गतिविधि में सुस्ती और यह अनिश्चितता कि फेडरल रिजर्व दरों में और कितनी कटौती करेगा से असमंजस की स्थिति बनी हुई है और बाजारों को कोई दिशा नहीं मिल रही है। हॉन्ग-कॉन्ग, इटली और ब्रिटेन में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच निवेशक फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।
भारतीय समय के अनुसार करीब 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 44.85 अंकों या 0.22% की वृद्धि के साथ 20,672.86 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 158.27 अंक या 0.61% चढ़ा कर 26,206.99 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.61% की वृद्धि और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.22% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) सपाट और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.05% की मामूली कमजोरी है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख