शेयर मंथन में खोजें

व्यापार तनाव कम होने से चढ़ा अमेरिकी बाजार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के साथ व्यापार समझौते की भविष्यवाणी की, जिसके बाद कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

ट्रम्प के बयान से निवेशकों को राहत मिली और उन्होंने खरीदारी की। बियारिट्ज, फ्रांस में विश्व नेताओं के जी7 शिखर सम्मेलन के बाद ट्रम्प ने कहा कि उनका मानना है कि चीन एक सौदे पर पहुँचने की इच्छा के बारे में ईमानदार है। उनके इस बयान से टैरिफ-संवेदनशील कंपनियों के शेयरों में तेजी आयी। ऐप्पल में आयी 1.90% की मजबूती से प्रत्येक प्रमुख सूचकांक को सहारा मिला।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 269.93 अंक या 1.05% की बढ़ोतरी के साथ 25,898.83 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 101.96 अंक या 1.32% चढ़ कर 7,853.74 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 31.27 अंक या 1.10% मजबूती के साथ 2,878.38 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.09% की गिरावट के साथ 58.70 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख