शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई द्वारा अधिशेष सरकार को हस्तांतरित किये जाने की खबर से बाजार में मजबूती

आरबीआई (RBI) सरकार को 1.76 लाख करोड़ रुपये का अधिशेष (Surplus) हस्तांतरित करेगा।

इस खबर के बाद मंगलवार को बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई है। आरबीआई ने बिमल जालान समिति की सिफारिशें मान ली हैं। आरबीआई के अधिशेष फंड में से सरकार को दी जाने वाली रकम तय करने के लिए दिसंबर 2018 में केंद्रीय बैंक के पूर्व गवर्नर बिमल जालान की अध्यक्षता में समिति गठित की गयी थी।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,494.12 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 37,658.48 पर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 142.13 अंकों या 0.38% की बढ़ोतरी के साथ 37,636.25 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,057.85 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,106.55 पर खुल कर 48.35 अंकों या 0.44% की वृद्धि के साथ 11,106.20 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.79% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.87% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.83% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.21% की वृद्धि है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 38 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 22 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख