शेयर मंथन में खोजें

एनएसई (NSE) पर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसले 50 से अधिक शेयर

एनएसई (NSE) पर आज के कारोबार में करीब 52 शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसल गये।

बाजार में गिरावट के बीच आरबीएल बैंक (RBL Bank), एरिस लाइफसाइंसेज (Eris Lifesciences), एलेम्बिक (Alembic), कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings), जीएफएल (GFL), एचएसआईएल (HSIL) और कृष्णा फोसकेम (Krishana Phoschem) ने 52 हफ्तों का निचला स्तर छुआ।
इसके अलावा बन्नारी अम्मन शुगर्स, रिलायंस कम्युनिकेशंस, सिकाल लॉजिस्टिक्स, वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज और टाटा टेलीसर्विसेज भी अपने-अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसले।
करीब साढ़े 11 बजे एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 39.35 अंक या 0.35% की गिरावट के साथ 11,066.00 पर है। वहीं बीएसई सेंसेक्स 130.93 अंक या 0.35% की कमजोरी के साथ 37,510.34 पर है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख