शेयर मंथन में खोजें

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में रही तेजी

सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

पिछले बंद स्तर 31,008.69 के मुकाबले मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) मामूली बढ़त के साथ 31,015.01 पर खुला। दिन भर चले उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार यह 59.99 अंकों या 0.19% की मजबूती के साथ 31,068.69 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) कल के कारोबार में 36.03 अंकों या 0.28% की बढ़ोतरी के साथ 13,072.40 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) मंगलवार के कारोबार में 1.58 अंक या 0.04% चढ़ कर 3,801.19 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख