शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 380 अंकों की मजबूती के साथ 51 हजार के ऊपर हुआ बंद

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में मजबूती दर्ज की गयी।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पिछले बंद स्तर 50,637.53 के मुकाबले बुधवार की सुबह अच्छी बढ़त के साथ 50,899.58 पर खुला। शुरुआती मिनटों की कमजोरी को छोड़ दें तो कल दिन भर इसमें मजबूती बनी रही। दोपहर बाद बीएसई सेंसेक्स ऊपर की ओर 51,072.61 तक गया और कल के कारोबार के अंत में 379.99 अंकों या 0.75% की तेजी के साथ 51,017.52 पर बंद हुआ।
पिछले बंद स्तर 15,208.45 के मुकाबले बुधवार को निफ्टी (Nifty) 93.00 अंकों या 0.61% की बढ़ोतरी के साथ 15,301.45 पर बंद हुआ। बुधवार को निफ्टी के 31 शेयर हरे निशान में, जबकि 18 शेयर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी का एक शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 मई 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख