शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 21 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) आठ अंक फिसला

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को दिन भर चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांक तकरीबन सपाट बंद हुए।

इससे पहले बुधवार और गुरुवार को इनमें कमजोरी दर्ज की गयी थी। गुरुवार के बंद स्तर 52,323.33 के मुकाबले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मजबूती के साथ 52,568.07 पर खुला। हालाँकि पहले आधे घंटे के भीतर ही यह लाल निशान में फिसल गया। यही नहीं, दोपहर से पहले यह नीचे की ओर 51,601.11 तक लुढ़क गया। हालाँकि निचले स्तरों से खरीदारी उभरने के कारण सेंसेक्स ने वापसी कर ली और कारोबार के आखिरी घंटे में यह हरे निशान में लौट आया। आखिरकार सेंसेक्स कल 21.12 अंकों या 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 52,344.45 पर बंद हुआ।
पिछले बंद स्तर 15,691.40 के मुकाबले शुक्रवार को निफ्टी (Nifty) 8.05 अंकों या 0.05% की कमजोरी के साथ 15,683.35 पर बंद हुआ। शुक्रवार को निफ्टी के 22 शेयरों में बढ़त, जबकि 28 शेयरों में गिरावट देखी गयी। निफ्टी के शेयरों को देखें तो अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) में 7.15% और बजाज ऑटो (Bajaj Auto) में 3.04% की बढ़ोतरी रही। दूसरी ओर ओएनजीसी (ONGC) में 3.48% की कमजोरी देखी गयी। (शेयर मंथन, 19 जून 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख