शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 29 अंक फिसला, निफ्टी (Nifty) महज दो अंक चढ़ा

आज बुधवार को दिन भर चले उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक लगभग सपाट बंद हुए।

मंगलवार के बंद स्तर 54,554.66 के मुकाबले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मजबूती के साथ 54,730.65 पर खुला। लेकिन जल्दी ही बाजार उतार-चढ़ाव की चपेट में आ गया। ऊपरी स्तरों से बिकवाली तेज होने के कारण आज सेंसेक्स नीचे की ओर 54,167.20 तक चला गया। हालाँकि दोपहर बाद निचले स्तरों से खरीदारी उभरने के कारण आखिरकार आज सेंसेक्स केवल 28.73 अंकों या 0.05% के मामूली नुकसान के साथ 54,525.93 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 13 शेयरों में तेजी, जबकि 17 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
पिछले बंद स्तर 16,280.10 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) 2.15 अंकों या 0.01% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 16,282.25 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह नीचे की ओर 16,162.55 तक फिसल गया था। आज निफ्टी के 22 शेयरों में मजबूती, जबकि 28 शेयरों में कमजोरी रही। निफ्टी के शेयरों को देखें तो टाटा स्टील (Tata Steel) में 4.00% और जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) में 3.48% की तेजी दर्ज की गयी। दूसरी ओर श्री सीमेंट (Shree Cement) में 2.09% की गिरावट देखी गयी। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख