शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) में 127 अंकों की गिरावट, निफ्टी (Nifty) में 14 अंकों की कमजोरी

नये कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों पर कमजोरी हावी रही।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 58,305.07 के मुकाबले आज सोमवार की सुबह गिरावट के साथ 58,262.11 पर खुला। सुबह के कारोबार में ही सेंसेक्स नीचे की ओर 57,944.63 तक फिसल गया। कुछ मिनटों को छोड़ कर पूरे दिन बाजार में कमजोरी बनी रही। आखिरकार सेंसेक्स 127.31 अंकों या 0.22% की गिरावट के साथ 58,177.76 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 17 शेयरों में तेजी, जबकि 13 शेयरों में कमजोरी देखी गयी।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो आज टीसीएस (TCS) में 1.38% की मजबूती दर्ज की गयी, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 2.22% का नुकसान देखा गया।
अपने पिछले बंद स्तर 17,369.25 के मुकाबले सोमवार को एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 13.95 अंकों या 0.08% की गिरावट के साथ 17,355.30 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 30 शेयरों में बढ़त, जबकि 20 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख