शेयर मंथन में खोजें

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट का दौर

वैश्विक बाजारों (Global markets) से मिले कमजोर संकेतों से भारतीय बाजार की आज सुस्त शुरुआत हुई। आज के बाजार में सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग और खास कर एनबीएफसी शेयरों पर देखने को मिला।

भारतीय बाजार आज लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स (SENSEX) 329 अंक या 0.57% गिर कर 57,788 और निफ्टी (NIFTY 50) 103 अंक या 0.6% गिर कर 17,221 पर बंद हुए। वहीं निफ्टी बैंक (NIFTY Bank) 104 अंक गिर कर 36,789 पर बंद हुआ। निफ्टी (NIFTY 50) के 50 में से 16 शेयर हरे निशान में और 34 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
निफ्टी (NIFTY) के गिरने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस 3.09%,आईटीसी (ITC) 1.99%, विप्रो 1.62% और जेएसडबल्यू 1.76% नुकसान पर बंद हुए। इसके अलावा आईईएक्स (IEX) 6.22%, फाइजर 4.14%, जीएसपीएल (GSPL) 3.19% और गोदरेज प्रॉपर्टीज 3.34% तक फिसल कर बंद हुए। खबरों के दम पर चढ़ने वाले शेयरों में टीवीएस मोटर्स, नायिका, पेटीएम और मोशचिप टेक शामिल रहे। इसके अलावा चढ़ने वाले दूसरे शेयरों में सन फार्मा 2.52%, कोटक बैंक 1.47%, पीआई इंडस्ट्रीज 4.58% और चंबल फर्टिलाइजर 2.65% की बढ़त के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख