शेयर मंथन में खोजें

बजट के दिन बाजार में हरियाली, उतार-चढ़ाव के बीच बाजार मजबूती के साथ बंद

बजट के दिन बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। शुरुआती तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली।

उतार-चढ़ाव के साथ बाजार निचले स्तर से शानदार रिकवरी के साथ बंद हुए। ग्रोथ पर फोकस बजट शेयर बाजार को रास आया है। इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, कैपिटल गुड्स, रियल्‍टी सेक्‍टर बजट के लिए यह सकारात्मक रहा।
सेंसेक्स (Sensex) ने कारोबारी सत्र यानी इंट्राडे के दौरान 59,032 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 ( NIFTY 50) ने 17,622 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी बैंक (NIFTY BANK) ने 38,802 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) ने कारोबारी सत्र यानी इंट्राडे के दौरान 57,737 का निचला स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 ( NIFTY 50) ने 17244 का निचला स्तर छुआ। निफ्टी बैंक ने (Nifty Bank) 37,690 का निचला स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) 848 अंक या 1.46% चढ़ कर 58014, निफ्टी 50 (Nifty 50) 237 अंक या 1.37% चढ़ कर 17,576 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 530 अंक या 1.40% चढ़ कर 38,505 पर बंद हुआ।
निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में टाटा स्टील 7.46%, सन फार्मा 6.88%, इंडसइंड बैंक 6.07%, श्रीसीमेंट 5.47% और एल एंड टी 4.49% मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में बीपीसीएल 4.46%, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन 2.76%, टाटा मोटर्स 2.56% और एम एंड एम (M&M) 1.35% और ओएनजीसी (ONGC) 1.33% नुकसान के साथ बंद हुए।
रियल्टी शेयरों में भी आज खरीदारी देखने को मिली। ओबेरॉय रियल्टी 5.81%, डीएलएफ (DLF) 4.25%, शोभा लिमिटेड 1.99% और आईबी रियल एस्टेट 1.70% मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी मेटल में सबसे ज्‍यादा 4.49% की तेजी रही। मेटल शेयरों में सेल (SAIL) 5.38%, वेदांता 4.79%, एनएमडीसी 4.57% और हिंडाल्को 4.45% मजबूती के साथ बंद हुए।
फार्मा शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। लॉरस लैब 4.08%, ग्रैन्युल्स इंडिया 2.73%, अरविंदो फार्मा 3.79% और बायोकॉन 2.56% मजबूती के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख