शेयर मंथन में खोजें

बाजार के लिए शुभ रहा मंगलवार, सेंसेक्स 1564, निफ्टी 446 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों का मूड पहले से बेहतर दिखा। हालाकि अमेरिकी बाजारों में दूसरे दिन बिकवाली का दबाव देखा गया।

 उतार-चढ़ाव के बीच डाओ पर 350 अंकों की रेंज में कारोबार होते दिखा। डाओ 185 अंक फिसलकर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक 1% नीचे बंद हुआ। शुक्रवार के मुकाबले बाजार के मूड में हल्का सुधार देखने को मिला। एसजीएक्स निफ्टी की भी शानदार शुरुआत हुई। भारतीय बाजार की आज शानदार तेजी के साथ शुरुआत होते दिखी और कारोबार खत्म होने तक यह तेजी न केवल बरकरार रही बल्कि नए स्तर को पार करता गया। बाजार में आज तूफानी तेजी देखी गई। ऐसा लग रहा था मानो बाजार कल की गणेश चतुर्थी को आज ही मनाता दिखा। छोटे मझोले इंडेक्स में भी शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स (Sensex 30) ने 58,245 का निचला स्तर जबकि 59,600 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,401 का निचला स्तर जबकि 17,777 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 38,473 का निचला स्तर जबकि 33,606 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 2.70% या 1564 अंक चढ़ कर 59,537 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 2.58% या 446 अंक चढ़ कर 17,759 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 3.29% या 1260 अंक चढ़ कर 39,537 पर बंद हुआ। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस 4.91%, इंडसइंड बैंक 4.56%, टाटा मोटर्स 3.92% और टेक महिंद्रा 3.92% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में जेएस डब्लू एनर्जी 7.23%, एनएचपीसी (NHPC) 6.37%, सीडीएसएल (CDSL) 5.18% और बजाज फिनसर्व 5.44% तक के उछाल के साथ बंद हुए। इसके अलावा चढ़ने वाले शेयरों में गरवारे टेक फाइबर 5.89%, फिलिप्स कार्बन ब्लैक लिमिटेड 6.05%, रेलटेल इंडिया 5.97% और डीएलएफ (DLF) 5.43% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में गिरने वाले शेयरों में टीसीआई एक्सप्रेस 2.75%, आईडीबीआई (IDBI) बैंक 2.55%, आरसीएफ (RCF) 1.98% और जोमैटो 2.11% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

 

(शेयर मंथन 30 अगस्त, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख