शेयर मंथन में खोजें

मासिक निपटान (मंथली एक्सपायरी) के दिन बाजार उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट पर बंद

वैश्विक बाजारों के मूड में सुधार देखने को मिला। लगातार 6 दिनों की गिरावट के बाद अमेरिकी बाजारों में बढ़िया रिबाउंड देखा गया।

 डाओ में 550 अंकों का उछाल दर्ज हुआ। नैस्डैक में दूसरे दिन तेजी रही और 2% तक चढ़कर बंद हुआ। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने लंबी अवधि के बॉऩ्ड्स खरीदे। साथ ही बैंक ऑफ इंग्लैंड अगले 2 हफ्तों के लिए बॉन्ड्स खरीदता रहेगा। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की भी करीब 180 अंकों की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। अच्छी शुरुआत के बाद बाजार ने सारी बढ़त गंवा दी। सितंबर सीरीज की एक्सपायरी (निपटान) यानी मासिक निपटान केदिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव वाला कारोबार देखा गया। निफ्टी मिडकैप में 0.50% और निफ्टी स्मॉल कैप में 0.70% तक की गिरावट देखी गई। रुपये में आज सुधार देखा गया। सेंसेक्स (Sensex 30) ने 56,314 का निचला स्तर जबकि 57,166 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 16,788 का निचला स्तर जबकि 17,026 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 37,536 का निचला स्तर जबकि 38,283 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.33% या 188 अंक गिर कर 56,410 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (50) 0.24% या 40 अंक गिर कर 16,818 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 0.30% या 112 अंक गिर कर 37,648 पर बंद हुआ। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स 5.5%, हीरो मोटो 2% बजाज ऑटो 2% और टेक महिंद्रा में 2.06% तक की गिरावट देखी गई। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में ओएनजीसी (ONGC) 4%, हिंडाल्को 3%, अपोलो हॉस्पिटल 2.6% , आईटीसी (ITC) 2.45% और एचडीएफसी लाइफ में 2.4% तक की मजबूती देखी गई। सन फार्मा एडवांस (SPARC) में 15% तक की तेजी देखी गई। कंपनी आज क्लीनिकल प्रोग्राम और आरऐंडडी पर प्रेजेंटेशन देगी। सेंचुरी एंका में 11% तो वही पीवीआर (PVR) में 6% तक का उछाल देखा गया। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में वोडाफोन आइडिया 7%, पीऐंडजी हाइजिन 5%, आईटीआई (ITI) 5.2% और इंटेलेक्ट डिजाइन 4.65% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में चढ़ने वाले शेयरों में मझगांव डॉक 8%, राइट्स (RITES) 7.2%, बैंक ऑफ इंडिया 6.7% और जोमैटो 6% की तेजी के साथ बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन 29 सितंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख