शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में सपाट शुरुआत के आसार

भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार (12 अक्टूबर) को सपाट शुरुआत के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी सुबह नौ बजे के आसपास 76.5 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।

भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार (11 अक्टूबर) का दिन गिरावट के नाम रहा। एनएसई का निफ्टी में 257 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी और यह 1.5% लुढ़क कर 16983 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स का भी यही हाल रहा और इसमें 844 अंकों की गिरावट आयी। यह 1.46% की कमजोरी के साथ 57,147 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से जापान का निक्केई 0.21% की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी यही माहौल है और यह 1.93% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 1.23% की नरमी दिखाई दे रही है। दक्षिण कोरिया का स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी 0.14% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ मंगलवार (11 अक्टूबर) को सभी प्रमुख बाजारों में नरमी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 1.06% की गिरावट दर्ज की गयी थी। वहीं पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.13% नुकसान के साथ बंद हुआ था। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.43% की गिरावट आयी थी और यह 52.69 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
अमेरिकी बाजारों की बात करें तो, यहाँ मंगलवार (11 अक्टूबर) को डॉव जोंस जहाँ हरे निशान के साथ बंद हुआ वहीं नैस्डैक और एसऐंडपी 500 में गिरावट देखी गयी। डॉव जोंस मंगलवार के कारोबार में 36 अंक या 0.12% की मामूली बढ़त के साथ 29,239 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 115.91 अंक या 1.10% लुढ़क कर 10,426.19 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में मंगलवार को 23.55 अंक या 0.65% की गिरावट दर्ज की गयी और यह 3,588.84 पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख