शेयर मंथन में खोजें

बाजार की चार दिनों की तेजी पर लगा विराम, सेंसेक्स 215, निफ्टी 62 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। फेड पॉलिसी से पहले अमेरिकी बाजार सतर्क दिखा। अच्छी शुरुआत के बाद अमेरिकी बाजार में गिरावट देखी गई।

 500 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ। आखिर में डाओ 80 अंक नीचे बंद हुआ। नैस्डेक में फिर करीब 1% की गिरावट देखी गई। लगातार चौथी बार दरों में 0.75% बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। यूरोप के बाजारों में दमदार एक्शन देखने को मिला। यूरोप के बाजारों में 1-1.5% तक की बढ़त देखी गई। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की भी कमजोर शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। भारतीय बाजार की चार दिनों की तेजी पर आज विराम लग गया। बाजार में आज बिकवाली का दौर देखा गया। खास बात यह रही कि सेंसेक्स 61000 के करीब और निफ्टी भी 18000 का स्तर बरकरार रखने में सफल रहा।

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 60,794 का निचला स्तर जबकि 61,210 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 18,048 का निचला स्तर जबकि 18,179 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 41,060 का निचला स्तर जबकि 41,474 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.35% या 215 अंक गिर कर 61,906 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (50) 0.34% या 62 अंक गिर कर 18,083 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 0.35% या 143 अंक गिर कर 41,147 पर बंद हुआ।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में हिंडाल्को 1.67%, आईटीसी (ITC) 1.47%, बेहतर नतीजों से सन फार्मा 1.48% और टेक महिंद्रा 1.04% तक चढ़ कर बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल 3.08%, अपोलो हॉस्पिटल 2.84%, कमजोर बिक्री के आंकड़ों से मारुति सुजुकी 2.38% और आयशर मोटर्स 1.82% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

रक्षा से जुड़े शेयरों में आज तेजी दिखी। मझगांव डॉक 13.56% और बेहतर नतीजों से रेडिंग्टन में 7.68% तक की तेजी देखी गई। वहीं कमजोर नतीजों से एलआईसी (LIC) हाउसिंग फाइनेंस 8.45% और चंबल फर्टिलाइजर 5.54% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में फाइन ऑर्गेनिक्स 6.47%, कोचीन शिपयार्ड 5.82%, एस्टर डीएम हेल्थकेयर 6.37% और गुजरात फ्लोरो 5.93% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में कंसाई नैरोलेक 3.57%, इंफीबिम एवेन्यू 3.72%, वैरॉक इंजीनियरिंग 3.42% और जेएस डब्लू एनर्जी 3.04% तक की कमजोरी के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 2 नवंबर, 2022)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख