शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में धमाकेदार कारोबार के आसार, सिंगापुर निफ्टी में दिखी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार (01 दिसंबर) को धमाकेदार कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 82.5 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.44% की उछाल के साथ 18,999.0 के स्तर आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (30 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। सुबह प्री-ओपनिंग में मामूली तेजी के साथ खुले बाजार जल्द ही हरे निशान में पहुँच गये और फिर हरे निशान में ही कारोबार करते नजर आये। कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच गये। एनएसई का निफ्टी 140.30 अंकों की उछाल के साथ 0.75% बढ़ कर 18,758.35 के ऐतिहासिक स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 417.81 अंकों की बढ़त रही और यह 0.67% की उछाल के साथ 63,099.65 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से प्रमुख बाजार हरे निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में 312.05 अंकों की उछाल दिख रही है और यह 1.12% बढ़क कर कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 1.40% की बढ़त दिख रही है और यह 260.54 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट भी 0.84% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.36% की तेजी दिख रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ बुधवार (30 नवंबर) को प्रमुख बाजार हरे निशान में बंद हुए थे। कल के कारोबार में लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.81% की तेजी रही और यह 61.05 अंक बढ़ कर 7573.05 के स्तर पर बंद हुआ । पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.04% की बढ़त के साथ 6,738.55 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.29% की तेजी रही और यह 41.59 अंक उछल कर बंद हुआ।

अमेरिका के सभी प्रमुख बाजार में बुधवार (30 नवंबर) को अच्छी बढ़त देखने को मिली थी। डॉव जोंस जहाँ 737.24 अंक या 2.18% की जबरदस्त तेजी के साथ 34,589.77 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 484.22 अंक या 4.41% की धमाकेदार तेजी रही और यह 11,468.00 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी कल 122.48 अंक या 3.09% की तेज उछाल रही और यह 4080.11 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख