शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में गिरावट के संकेत, सिंगापुर निफ्टी 0.56% लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (06 दिसंबर) को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में आज सुबह 8.15 बजे के आसपास 105.5 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.56% लुढ़क कर 18,704.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (05 दिसंबर) को भारतीय शेयर बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिला था। सुबह मामूली गिरावट के साथ खुले बाजार शुरुआती कारोबार में लुढ़क कर 62500 के नजदीक आ गये, बाद में कुछ संभलते हुए सपाट बंद हुए। एनएसई का निफ्टी 04.95 अंकों की मामूली तेजी के साथ 0.03% बढ़ कर 18,701.05 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 33.90 अंकों की गिरावट रही और यह 0.05% की सुस्ती के साथ 62,834.60 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 81.71 अंकों की तेजी दिख रही है और यह 0.29% बढ़ कर कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 0.62% की सुस्ती दिख रही है और यह 120.04 अंकों की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 0.11% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, तो दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.41% की नरमी दिख रही है।
यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ सोमवार (05 दिसंबर) को प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख को मिला था। कल के कारोबार में लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.15% की बढ़त रही और यह 11.31 अंक की तेजी के साथ 7567.54 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.67% की नरमी के साथ 6,696.96 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.56% की सुस्ती रही और यह 81.78 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
अमेरिका के सभी प्रमुख बाजार में सोमवार (05 दिसंबर) को तकरीबन 1.50 से 2% तक गिरावट दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस 482.78 अंक या 1.40% की लुढ़क गया और 33,947.10 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 221.56 अंक या 1.93% की गिरावट रही और यह 11,239.94 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी कल के कारोबार में 72.86 अंक या 1.79% की नरमी रही और यह 3,998.84 के स्तर पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख