शेयर मंथन में खोजें

सिंगापुर निफ्टी से मिल रहे गिरावट के संकेत, लाल निशान में खुल सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (12 दिसंबर) को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 65 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.35% लुढ़क कर 18,526 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (09 दिसंबर) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे। मगर यह अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके और जल्दी ही लाल निशान में पहुँच गये। एनएसई का निफ्टी 112.75 अंकों की गिरावट के साथ 0.61% गिर कर 18,496.60 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 389.01 अंकों की सुस्ती रही और यह 0.62% की नरमी के साथ 62,181.67 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से प्रमुख बाजार में गिरावट नजर आ रही है। जापान के निक्केई में 79.89 अंकों की सुस्ती है और यह 0.29% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 1.60% की गिरावट दिख रही है और यह 319.34 अंकों की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 0.52% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.69% की नरमी दिखाई दे रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शु्क्रवार (09 दिसंबर) को प्रमुख बाजार में तेजी देखने को मिली थी। शुक्रवार के कारोबार में लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.06% की तेजी रही और यह 4.46 अंक की उछाल के साथ 7476.63 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.46% की बढ़त के साथ 6,677.64 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.74% की तेजी रही और यह 106.16 अंक की उछाल के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में शुक्रवार (09 दिसंबर) को गिरावट दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस में 305.02 अंक लुढ़क गया और 33,476.46 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 77.39 अंक या 0.70% की नरमी आयी और यह 11,004.62 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 29.13 अंक या 0.73% की सुस्ती रही और यह 3,934.38 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख