शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, वैश्विक बाजारों का दिखेगा असर

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (13 दिसंबर) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.25 बजे के आसपास 43.0 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.23% की तेजी के साथ 18,641 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (12 दिसंबर) को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले थे। बीच में बाजार हरे निशान में पहुँचे मगर अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके और गिरावट के साथ सपाट कारोबार करते हुए बंद हो गये। एनएसई का निफ्टी 0.55 अंकों की तेजी के साथ 18,497.15 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 51.10 अंकों की सुस्ती रही और यह 0.08% की नरमी के साथ 62,130.57 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से प्रमुख बाजार में तेजी नजर आ रही है। जापान के निक्केई में 103.76 अंकों की बढ़त है और यह 0.37% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 0.57% की उछाल दिख रही है और यह 111.88 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 0.01% की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.15% की बढ़त दिखाई दे रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ सोमवार (12 दिसंबर) को प्रमुख बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। कल के कारोबार में लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.41% की नरमी रही और यह 30.66 अंक की सुस्ती के साथ 7445.97 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.41% की गिरावट के साथ 6,650.55 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.45% की नरमी रही और यह 64.09 अंक की उछाल के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में सोमवार (12 दिसंबर) को तेज उछाल दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस में 528.58 अंक की तेजी रही और यह 34,005.04 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 139.12 अंक या 1.26% की बढ़त आयी और यह 11,143.74 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 56.18 अंक या 1.43% की तेजी रही और यह 3,990.56 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख