शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में नरमी के संकेत, सिंगापुर निफ्टी 0.37% लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (15 दिसंबर) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 70.0 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.37% की गिरावट के साथ 18,680 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (14 दिसंबर) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे। पूरे दिन बाजार हरे निशान में कारोबार करते रहे और शाम तक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 52.30 अंकों की तेजी के साथ 0.28% की उछाल देखने को मिली और यह 18,660.30 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 144.61 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.23% की बढ़त के साथ 62,677.91 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से प्रमुख बाजार लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में 74.66 अंकों की नरमी है और यह 0.27% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 1.96% की बड़ी गिरावट दिख रही है और यह 385.09 अंकों की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 0.41% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 1.02% की गिरावट दिखाई दे रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ बुधवार (14 दिसंबर) को प्रमुख बाजार नरमी के साथ सपाट कारोबार करते नजर आये थे। कल के कारोबार में लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.09% की नरमी दर्ज की गयी और यह 6.96 अंक की सुस्ती के साथ 7495.93 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.21% की गिरावट के साथ 6,730.79 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 0.26% लुढ़क गया और 37.69 अंक की सुस्ती के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार बुधवार (14 दिसंबर) को सुस्ती के साथ कारोबार करते नजर आये। डॉव जोंस में 142.29 अंक की गिरावट रही और यह 33,996.35 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 85.93 अंक या 0.76% की नरमी आयी और यह 11,170.89 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 24.33 अंक या 0.61% की सुस्ती रही और यह 4,995.32 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख