शेयर मंथन में खोजें

आज तेजी के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी से मिल रहे संकेत

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (21 दिसंबर) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआज करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 77.0 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 0.42% की बढ़त के साथ 18,503 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले मंगलवार (20 दिसंबर) को भारतीय शेयर बाजार नरमी के साथ खुले थे और दिन भर गिरावट के साथ ही कारोबार करते रहे। शाम तक एनएसई के निफ्टी में 35.15 अंकों की सुस्ती के साथ 0.19% की नरमी देखने को मिली और यह 18,385.30 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 103.90 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी और यह 0.17% फिसल कर 61,702.29 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों की बात करें तो आज जापान के निक्केई में गिरावट है, मगर हैंग सेंग, शंघाई कंपोजिट और कॉस्पी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निक्केई 59.30 अंकों फिसल कर 0.22% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 0.30% की तेजी दिख रही है और यह 56.83 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट भी 0.25% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.19% की तेजी दिखाई दे रही है।
यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ मंगलवार (20 दिसंबर) को प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला था। कल के कारोबार में लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.13% की उछाल दर्ज की गयी और यह 9.31 अंक की तेजी के साथ 7370.62 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.35% की लुढ़क गया और 6,4503.43 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 0.42% की नरमी के साथ 58.21 अंक गिर कर बंद हुआ।
अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार मंगलवार (20 दिसंबर) को तेजी के साथ कारोबार करते नजर आये। डॉव जोंस में 92.20 अंक की बढ़ रही और यह 32,849.74 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 1.08 अंक या 0.01% की तेजी आयी और यह 10,547.11 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 3.96 अंक या 0.10% की बढ़त रही और यह 3,821.62 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख