शेयर मंथन में खोजें

बाजार में कमजोरी की संरचना, खरीदारी के स्तर समझें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक पिछले हफ्ते (08 से 12 अप्रैल) बेंचमार्क सूचकांक में मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी 22519 के स्तर पर और सेंसेक्स 74245 के स्तर पर बंद हुए।

धातु और ऑयल ऐंड गैस क्षेत्र का प्रदर्शन अच्छा रहा और इनमें 2% तक की उछाल आयी, जबकि फार्मा और पीएसयू बैंक क्षेत्रों में 1.5% की गिरावट दर्ज की गयी। हालाँकि, निफ्टी/सेंसेक्स 22775.70/75124 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचे, लेकिन शुक्रवार को मुनाफावसूली के दबाव में तीव्र गिरावट भी दर्ज की गयी।  

तकनीकी रूप से बाजार में दैनिक चार्ट पर वापसी की संरचना बनी है और साप्ताहिक चार्ट पर शूटिंग स्टार कैंडल बनी है, जो अस्थायी कमजोरी का संकेत दे रही है। हालाँकि, बाजार में मध्यम अवधि की संरचना अब भी सकारात्मक है। हमारा मानना है कि सूचकांक जब तक 22500/74000 के स्तर के नीचे रहेंगे, तब तक कमजोरी का रुझान जारी रहेगा।

इसके नीचे बाजार 22300-22200/73400-73100 (20 दिनों के एसएमए के समर्थन) स्तरों तक फिसल सकते हैं। इसके विपरीत, अगर बाजार के रुझान में बदलाव आता है और ये 22500/72500 के स्तर के ऊपर जाते हैं, तो ये 22650-22750/74500-74800 के स्तरों को रीटेस्ट कर सकते हैं। हालाँकि, निफ्टी/सेंसेक्स के 22200/73100 के स्तर के नीचे बंद होने पर 22000/72500 के स्तर तुरंत देखने को मिल सकते है। 22200 के स्तर पर स्टॉप लॉस के साथ 22350 और 22250 के स्तरों के बीच खरीदारी की रणनीति होनी चाहिए। 

बैंक निफ्टी के लिए 48500 का स्तर छोटी अवधि के कारोबारियों के लिए ट्रेंड तय करने वाला स्तर हो सकता है। अगर ये इस स्तर के नीचे जाता है, तो ये 48200-48000-47800 के स्तर तक टूट सकता है। दूसरी तरफ, अगर ये 48500 के ऊपर निकलता है तो इसमें  48850-49200 के स्तर तक उछाल आ सकती है।

(शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख