शेयर मंथन में खोजें

ऊपरी स्तर पर बाजारों में मुनाफावसूली, निफ्टी 24, सेंसेक्स 20 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। आज मेमोरियल डे के मौके पर अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे।

 शुक्रवार को नैस्डैक 185 अंक चढ़ कर नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। डाओ जोंस में सपाट कारोबार हुआ। गिफ्ट निफ्टी की सपाट शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की शुरुआत हुई।

सेंसेक्स ने 75,175 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 76,009 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने 22,871 का निचला स्तर तो 23,111 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.03% या 20 अंक गिर कर 75,390 पर बंद हुआ। निफ्टी 0.11% या 24 अंक गिर कर 22,932 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 49,051 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 49,687 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 0.63% या 310 अंक चढ़ कर 49,282 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप में करीब 136 अंकों की तेजी देखने को मिली। वहीं निफ्टी मिडकैप में करीब 337 अंकों की तेजी देखने को मिली। निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 180 अंक फिसलकर बंद हुआ। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 410 अंक फिसलकर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से 400 अंक फिसलकर बंद हुआ।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में डिवीज लैब रहा जिसमें 3.40%, इंडसइंड बैंक 1.60%, अदाणी पोर्ट्स 1.20% और एलटीआई माइंडट्री 1% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज 3%,विप्रो 2.50%, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 2% और ओएनजीसी (ONGC) 2% तक की कमजोरी के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में अशोक लेलैंड रहा जिसमें दमदार नतीजों से शेयर में 8.20% का बड़ा उछाल देखने को मिला। पुदुम जी पेपर के शेयर में 8% का उछाल देखने को मिला। ट्रांसफॉर्मर ऐंड रेक्टिफायर का शेयर 5% तक की मजबूती देखने को मिली। वहीं गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 4% तक की बढ़त के साथ बंद हुआ। जिन शेयरों में बड़ी खरीदारी देखने को मिली उसमें जेडएफ कमर्शियल रहा जिसमें 20% तक की शानदार बढ़त दिखी। वहीं इंडियन ओवरसीज बैंक भी 12% तक के उछाल के साथ बंद हुआ। ग्लेनमार्क फार्मा में 8.50% तक की बढ़त दिखी। जेबीएम ऑटो में 8.4% तक की मजबूती रही। जिन शेयरों में बिकवाली देखने को मिली उसमें वडीलाल इंडस्ट्रीज रहा जिसमें 9.30% तक की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर 9%, शारदा एनर्जी 8.50% और आइकियो लाइटिंग 7% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 27 मई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"