शेयर मंथन में खोजें

ब्रेकआउट का इंतजार कर रहे कारोबारी, छोटी अवधि बाजार सकारात्मक : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (16 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक 24661.25/80898.30 के नये उच्च स्तर को छुआ। निफ्टी 16 अंक ऊपर और सेंसेक्स 44 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के संदर्भ में देखें तो, रियल एस्टेट सूचकांक का प्रदर्शन अच्छा रहा और इसमें 1.50% से ज्यादा की बढ़त आयी, वहीं, मीडिया सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली। तकनीकी दृष्टिकोण से, सुबह की रैली के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों पर कुछ मुनाफावसूली दिखायी दी। हालाँकि, छोटी अवधि में बाजार का नजरिया सकारात्मक है। 

ऊपरी स्तरों पर कारोबारी गतिविधि सीमित है और कारोबारी किसी भी तरफ के ब्रेकआउट का इंतजार कर रहे हैं। तेजी के परिदृश्य के लिए 24665/80900 निकटतम ब्रेकआउट स्तर होगा। अगर बाजार इस स्तर के ऊपर निकलते हैं, तो ये 24750-24800/81200-81300 के स्तर तक जा सकते हैं।

इसके विपरीत जब तक बाजार 24665/80900 के नीचे रहेंगे, ये धीरे-धीरे 24500/80500 के स्तर तक फिसल सकते हैं। 24500/80500 के स्तर से मजबूत वापसी बाजार को 24750/81200 के स्तरों की तरफ लेकर जा सकती है। ऐसा नहीं होने पर बाजार 24400-24350/80300-80200 के स्तरों तक नीचे टूट सकते हैं। इन स्तरों के हिसाब से सौदे लेने की सलाह रहेगी। 

बैंक निफ्टी पिछले चार दिनों से कंसोलिडेट कर रहा है और इसे 52800 के ऊपर ब्रेकआउट की जरूरत है, ताकि सूचकांक 53300 या 53750 के स्तरों तक जा सके। ऐसा होने में असफल रहने पर ये 52000 या 51900 के स्तरों का रीटेस्ट करने जा सकता है।  

(शेयर मंथन, 18 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख