शेयर मंथन में खोजें

बाजार में स्टॉक आधारित गतिविधि के साथ रह सकती है अस्थिरता : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (22 जुलाई) को बाजार के दिग्गजों के कमजोर नतीजों और वैश्विक बिकवाली के बीच निफ्टी में गैप डाउन शुरुआत हुई, मगर इसने जल्द वापसी की और सतर्क कारोबार दिखा।

अंतत: निफ्टी मामूली नरमी के साथ 24509 के स्तर पर बंद हुआ। हालाँकि, व्यापक बाजार में पिछले दिनों की बिकवाली के साथ वापसी दिखी और ये 1% या उससे अधिक की तेजी के बंद हुए। ऑटो, मेटल और फार्मा में 1% से ज्यादा की तेजी आयी, जबकि आईटी, एफएमसीजी, रियल्टी और एनर्जी 0.5% तक की सुस्ती के साथ कमजोर क्षेत्र रहे।

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का राष्ट्रपति पद के चुनाव से बाहर होना और घरेलू स्तर पर कंपनियों के मिलेजुले तिमाही नतीजों, खासतौर से बाजार के दिग्गजों के कमजोर नतीजों से निवेशक भावना को ठेस लगी है। 

कुल मिलाकर, बाजार कल आने वाले केंद्रीय बजट को लेकर सतर्क है। खासतौर से आज दिन में आये आर्थिक सर्वेक्षण में रूढ़ीवादी विकास पूर्वानुमान को देखते हुए बाजार का व्यवहार संयमित रहा। हालाँकि, बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबोधित करने के उद्देश्य से कुछ उपायों की घोषणा के साथ मोटेतौर पर इसके विकासोन्मुख रहने का अनुमान है।

बाजार यह सभी बातें पहले से मानकर चल रहा है। निवेशक आगे के लिए खिंचाव के संकेत खोजेंगे। हमें कल स्टॉक और क्षेत्र विशिष्ट गतिविधि के साथ बाजार में अस्थिरता देखने को मिल सकती है।  

(शेयर मंथन, 22 जुलाई 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख