शेयर मंथन में खोजें

बाजार का ट्रेंड मजबूत, निफ्टी में आगे भी सकारात्मक रफ्तार बने रहने की उम्मीद : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (02 अगस्त) को निफ्टी में ऐतिहासिक स्तर छूने के बाद वैश्विक बाजारों के बाद ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली। 

सूचकांक ने दिन का कारोबारी सत्र 293 अंक (1.2%) की गिरावट के साथ 24718 के स्तर पर खत्म किया। अस्थिरता सूचकांक इंडिया विक्स 11% बढ़ कर 14.41 के स्तर पर पहुँच गया है, तो बाजार में घबराहट बढ़ने का संकेत दे रहा है। आज फार्मा क्षेत्र के अलावा अन्य सभी क्षेत्र लाल निशान में बंद हुए।

वैश्विक बाजार में अमेरिका के विनिर्माण पीएमआई आँकड़ों में संकुचन और बेरोजगारी के शुरुआती आँकड़ों के 11 माह के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जो अमेरिका में मंदी का संकेत दे रहा है। 

इसके अलावा प्रमुख टेक कंपनियों से कमजोर आय नजरिये ने नकारात्मक रुझान को भड़काने का काम किया है। घरेली शेयर बाजार में भी ऐतिहासिक स्तर छूने के बाद बिकवाली देखने को मिली। अगले हफ्ते निफ्टी में सकारात्मक गति जारी रहने की उम्मीद है, क्योंकि कुल मिलाकर बाजार का ट्रेंड मजबूत बना हुआ है। 

(शेयर मंथन, 02 अगस्त 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख