शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी में 24500 के स्तर पर रखें नजर, इसके नीचे बढ़ सकती है बिकवाली : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते हफ्ते (05 से 09 अगस्त) बेंचमार्क सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी में जहाँ 1.42% की गिरावट रही, वहीं सेंसेक्स 1260 अंक टूट कर बंद हुआ। 

धातु सूचकांक में तकरीबन 3% का नुकसान दर्ज किया गया, जबकि कमजोर बाजार रुझान के बीच हेल्थकेयर और फार्मा स्टॉक में सकारात्मक गति बनी रही। सप्ताह के दौरान बाजार 20 दिनों के एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) से नीचे फिसल गये, मगर दूसरे हिस्से में नुकसान की कुछ भरपाई के बाद 24367/79722 के स्तर पर बंद हुए।  

इस सप्ताह 23800/78000 और 24500/80100 के स्तर मुख्य समर्थन और प्रतिरोध क्षेत्र बनने की उम्मीद है। 24500/80100 के ऊपर बाजार में पुलबैक संरचना 24700/80600 या 24900/81200 के स्तरों तक जारी रह सकती है। दूसरी तरफ 24100/78600 के स्तर के नीचे बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है, जिसकी वजह से 50 दिनों के एसएमए और 23800/78000 के स्तरों तक टूट सकते हैं। 

इस हफ्ते बैंक निफ्टी के लिए 50000 का स्तर ट्रेंड तय करने का निकटतम स्तर हो सकता है। 50000 के स्तर के ऊपर  इसमें 50800 और 50 दिनों के एसएमए के स्तर तक वापस उछाल आ सकती है या ये 51200 के स्तर तक भी जा सकता है। इसके विपरीत 50000 के स्तर के नीचे ये 49700-49500 के स्तर रीटेस्ट कर सकता है। 

बाजार जब तक 24500 के स्तर को पार नहीं कर लेता है, तब तक लॉन्ग पोजीशन घटाने की रणनीति अपनाने का सुझाव रहेगा। 24500 के स्तर के ऊपर सौदे लेने की सलाह रहेगी, क्योंकि यहाँ तकनीकी ब्रेकआउट हो सकता है जो बाजार को 24900 के स्तरों की तरफ जाने को प्रेरित कर सकता है। 23800 के स्तर के नीचे ये 23300 के स्तरों तक टूट सकता है।

(शेयर मंथन, 12 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख