शेयर मंथन में खोजें

बाजार में जारी रहेगा कंसोलिडेशन, गिरावट में खरीदारी के अवसर तलाशें निवेशक : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मंगलवार (13 अगस्त) को निफ्टी में सुस्त शुरुआत के बाद दबाव देखने को मिला और 208 अंकों के नुकसान के साथ 24139 के स्तर पर बंद हुआ।  

व्यापक बाजार में भी बिकवाली आयी और ये 1% की गिरावट के साथ बंद हुआ। हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ कर अन्य सभी क्षेत्र लाल निशान में बंद हुए। भू-राजनीतिक अनिश्चितता और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आँकड़ों से पहले सतर्कता के कारण घरेलू शेयर बाजार वैश्विक रुझानों के प्रभाव में टूट गये। स्वस्थ घरेलू मैक्रो आँकड़े भी घरेलू बाजार को जरूरी समर्थन नहीं दे पाये।  

हमें उम्मीद है कि प्रमुख सकारात्मक रुझान के अभाव में बाजार कंसोलिडेशन में बने रहेंगे। हालाँकि निवेशकों को इस गिरावट को लार्जकैप श्रेणी के गुणवत्तापूर्ण स्टॉक में खरीदारी के मौके के तौर पर देखना चाहिए, जहाँ मूल्यांंकन अभी सहज हैं। 

(शेयर मंथन, 13 अगस्त 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख