शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी में 24500 के ऊपर आयेगी मजबूती, बैंक निफ्टी में 50500 का स्तर बेहद अहम : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (14 अगस्त) को बेंचमार्क सूचकांक में सतर्क गतिविधि के बीच निफ्टी 4 अंकरें की बढ़त के साथ और सेंसेक्स 150 अंक जोड़ कर बंद हुए। 

डिजिटल और आईटी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 1.5% की तेजी आयी, जबकि धातु क्षेत्र में 1% से ज्यादा नुकसान देखने को मिला था। दैनिक कारोबारियों को 24200/79100 के महत्वपूर्ण स्तरों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जिसके पार निकलने पर सूचकांक 24300-24400/79400-79700 के निकटतम रिट्रेसमेंट तक जा सकते हैं। 

इसके विपरीत 24050/78800 या 24000/78500 पर 50 दिनों के एसएमए (सिंंपल मूविंग ऐवरेज) के नीचे बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है, जो बाजार को 23800/77900 के स्तरों की तरफ लेकर जा सकता है। सूचकांक में सही मायने में मजबूती 24500/80000 के ऊपर बंद होने पर आ सकती है, जो बाजार को 24900/81200 के स्तरों की ओर लेकर जा सकती है। हमारी सलाह है कि बाजार जब तक 24500 के स्तरों के नीचे हैं, तब तक कमजोर लॉन्ग पोजीशन से निकलना उचित रहेगा। 

बैंक निफ्टी अभी 50 दिनों के एसएमए के ऊपर टिका हुआ है, मगर ये 50500 के स्तर को पार करने के लिए संघर्ष कर रहा है। सूचकांक जब तक 50500 का स्तर पार नहीं करेगा, तब तक इसके दायरे में बने रहने का अनुमान है।  

(शेयर मंथन, 15 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख