शेयर मंथन में खोजें

दैनिक चार्ट पर बनी तेजी की लंबी कैंडल सकारात्मकता जारी रहने का दे रही संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते सप्ताह (12-16 अगस्त) बेंचमार्क सूचकांक में सकारात्मक तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही निफ्टी 0.71% की बढ़त के साथ और सेंसेक्स 730 अंक जोड़ कर बंद हुए। 

क्षेत्रों में आईटी सूचकांक का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा और इसमें 4.60% की उछाल आयी, जबकि पीएसयू बैंक और मीडिया सूचकांक में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी। तकनीकी तौर से छोटी अवधि के करेक्शन के बाद बाजार ने 50 दिनों के एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) या 24100/79000 के स्तर पर समर्थन लिया और तीव्र वापसी की। 

दैनिक और साप्ताहिक चार्ट पर वापसी की भरोसेमंद संरचना के साथ ही दैनिक चार्ट पर तेजी की लंबी कैंडल बाजार में मौजूदा स्तर से तेजी की संरचना जारी रहने का संकेत दे रही है। ट्रेंड देखने वाले कारोबारियों के लिए 24500/80000 के स्तर ट्रेंड निर्धारित करने वाले स्तर होंगे। बाजार जब तक इन स्तरों के ऊपर हैं, तब तक तेजी की संरचना जारी रह सकती है और ये बाजार को 24700/80900 के स्तर पर मामूली व्यवधान के साथ 24950/81700 के स्तरों तक बढ़ा सकती है।  

बैंक निफ्टी के लिए दैनिक चार्ट पर बनी डबल बॉटम की वापसी की संरचना बड़े पैमाने पर सकारात्मक है। छोटी अवधि के कारोबारियों के लिए 50000 के स्तर पर निर्णायक समर्थन स्तर हो सकता है। ऊपर की तरफ 20 दिनों का एसएमए या 50900 का स्तर पार करना इस संरचना की पुष्टि का संकेत हो सकता है। ऐसा होने पर बाजार में 52000 के स्तरों तक रैली आ सकती है। 

(शेयर मंथन, 19 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख