शेयर मंथन में खोजें

व्यापक बाजार की बनावट सकारात्मक, अहम स्तरों को समझना जरूरी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (19 अगस्त) को गैप के साथ शुरुआत के बाद बाजार संकरे दायरे में रहे। हमारा मानना है कि व्यापक बाजार की बनावट अब भी सकारात्मक है, लेकिन नयी अपट्रेंड रैली 24700/80900 का स्तर पार करने के बाद ही आयेगी जिसके ऊपर बाजार 24950/81700 के स्तर तक जा सकते हैं।

इसके विपरीत 24500/80300 के स्तर के नीचे रहने पर बाजार में एकदिनी बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और सूचकांक 24400-24350/80000-79800 के स्तरों का रीटेस्ट कर सकते हैं। 

बैंक निफ्टी के लिए 50000 के स्तर पर निर्णायक समर्थन क्षेत्र होगा। ऊपर की तरफ 20 दिनों का एसएमए या 50900 का स्तर पार करने पर इस संरचना की पूष्टि होगी। इसके परिणामस्वरूप 52000 के स्तर तक रैली आ सकती है। वहीं, 50000 के स्तर के नीचे सूचकांक 49700/49600 के स्तरों तक फिसल सकता है।

(शेयर मंथन, 20 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख